उमाकांत श्रीवास्तव को दी गई श्र्द्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_772.html
जौनपुर। चित्रगुप्त सभा व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता व कायस्थ समाज के संरक्षक स्व उमाकांत श्रीवास्तव जी की श्र्द्धांजलि सभा चित्रगुप्त धर्मशाला रुहट्टा में संपन्न हुई / सभा की अध्यक्षता चित्रगुप्त अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया श्र्द्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारीतय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार व जीवन शंकर श्रीवास्तव नेकहा की उमाकांत जी के निधन से समाज अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता सरश चन्द श्रीवास्तव नागेंद्र नाथ जी ने कहा की उमाकांत जी ने बी.आर.पी इंटर कॉलेज जौनपुर को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया हैा सभा को सबोधित करते हुए अशोक श्रीवास्तव ने कहा की आज कायस्थ लोग एक सूत्र में बधे है जिससे कायस्थ समाज दिनों दिन प्रगति कर रहा है वो उमाकांत जी की दें है इससे पूर्व उमाकांत जी के चित्र पर कायस्थ समाज के लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्र्द्धांजलि दिया साथ ही अखिल भारीतय कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पिता स्व सूर्यनारायण लाल श्रीवास्तव कायस्थ समाज के प्रणेता व समाजसेवी तथा मनोज श्रीवास्तव अधिवक्ता की माता जी स्व संदल श्रीवास्तव जी के निधन पर भी दो मिनट का मौन रख कर श्र्द्धांजलि अर्पित की गयी श्र्द्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए उमाकांत पुत्र पंकज श्रीवास्तव ने कहा की जो सपना हमारे पूज्य पिता जी ने कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए सोचा था उसे मै भी पूरा करने में सहयोग प्रदान करुगा और उनकी परम्पराओ का निर्वहन करते हुए समय समय पर अपना सहयोग देता रहुगा इसी क्रम में अखिल भारीतय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव व युवा राष्ट्रीय सचिव विश्व प्रकश श्रीवास्तव (दीपक) ने कहा की आज वो हमारे बीच नहीं है फिर भी ऐसा लगता है वो कही हमारे आस पास है समाज को एकता के सूत्र में बांधने का जो रास्ता उन्होंने दिखाया है हमलोग उसका अनुसरण करते रहेंगे यही उनके लिए हमरी सच्ची श्र्द्धांजलि होगी जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा की जौनपुर में अगर किसी ने सबसे पहले समाज को जोड़ने का काम शुरू किया तो वो श्रीं उमाकांत जी ही थे आज उनके न रहने से हम लोगो के सर से पिता की छाँव हट गयी है जिसे कभी कोई पूरा नहीं कर सकता बच्चा भइया की आज भी अगर कही कायस्थों की बात होती है तो जिले में सबसे पहले उनका ही नाम लोग लेते है अधिवक्ताओं के कतार में वो आज भी मील का पत्थर है उनका हमें जो सहयोग और सानिध्य मिला उससे मुझे बहुत बल मिलता था उनका मिलनसार स्वभावा कभी नहीं भुलाया जा सकता है सभा को प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, बाके लाल श्रीवास्तव आनंद शंकर श्रीवास्तव दीपू श्रीवास्तव जयशंकर लाल आदि ने सम्बोधित किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से चित्रगुप्त सभा के पूर्व अध्यक्ष बाके लाल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव एडवोकेट, मोहन शंकर , विनोद श्रीवास्तव ,के.सी.श्रीवास्तव अवधेश श्रीवास्तव बजरंग श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बन्धु उपस्थित रहे सभा का संचालन दीवानी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्यामलकांत श्रीवास्तव ने किया

