भदोही : गंगा में डूबे एमबीबीएस छात्र का शव बरामद
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_788.html
भदोही । जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बरजी कला गांव
स्थित गंगा घाट पर शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने गए हुए मेडिकल छात्र की
डूबकर मौत हो गई थी शनिवार से ही उसकी काफी तलाश की जा रही थी जो रविवार को
गंगा में उतराई लाश हुई मिली जानकारी के अनुसार बरजी कला गांव निवासी
मेडिकल का छात्र सत्यम चौबे 24 वर्ष पुत्र आशीष चौबे तथा प्रशांत चौबे वह
प्रिंस चौबे शनिवार को लगभग 8:30 बजे मां के मना करने के बावजूद गंगा स्नान
करने गए हुए थे वहीं तीनों डूबते हुए युवकों में दो किसी प्रकार बच निकले
तीसरा मेडिकल का छात्र सत्यम चौबे गहरे पानी में बह गया मौके पर थानाध्यक्ष
गोपीगंज पहुंचकर गोताखोरों को बुलाकर शव को तलाश करने का कार्य देर शाम तक
करते रहे उनके वापस लौटने के बाद परिजनों के द्वारा सारी रात छात्र की
तलाश की जाती रही लेकिन शव नहीं मिल पाया रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे के
करीब बबुरा गांव के सामने उतराई हुई मिली मौके पर उपजिलाधिकारी औराई तथा
औराई क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे शव मिलने पर परियजनों में इहड़कंप मचा
रहा। वही पुरे गाव में दो दिनों से किसी भी घर के चुल्हे नही जले।
