डक्टर के पिता निधन पर शोक सभा
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_787.html
जौनपुर। खेतासराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज सोंधी में तैनात मेडिकल अफसर डॉक्टर मसूद अहमद खान के पिता पूर्व प्रधान हाजीपुर गोधना हाजी फुरकान अहमद का निधन सोमवार की रात में हो गया । वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे । समाज सेवी के रूप में उन्हों ने लम्बे समय तक क्षेत्र की सेवा की यह खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई उनके पैतृक आवास हाजीपुर में शोक संवेदना देने वालों का ताँता लगा रहा मंगलवार की दोपहर खेतासराय स्थित ज़ुबेर खान मेमोरियल हॉस्पिटल में शोक सभा डॉक्टर उमर खान की अध्यक्षता में हुई जिसमे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और दुआ भी की गई संचालन डॉक्टर महताब कमर ने किया इस औसर पर डॉक्टर ठज्ञ यादव डॉक्टर अशरफ डॉक्टर आज़म खान डॉक्टर अबु ओसामा , त्ज्ञ सिंह, फैसल राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे । गांव के ही कब्रिस्तान में उनके शव को सुपुर्दे खाक किया जायेगा।
