सर्राफा व्यापारी से लूट का सूराग नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_305.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के धम्मोर गाव के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक सवार पांच बदमाशों नेे एक सर्राफा कारोबारी को असलहे से आतंकित कर एक किलो चांदी व 12 ग्राम सोना लूट लिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाशों की गोली से एक युवक घायल हो गया। घटना के दूसरे दिन भी बदमाशों को सूराग पुलिस नहीं लगा पायी। ज्ञात हो कि खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार निवासी सुभाष सोनीव उसका भतीजे ज्ञान सोनी की बाजार में अलग अलग दुका है। दोनों बाइक से जौनपुुर कीसर्राफा मण्डी गये थे और खरीददारी कर लौट रहे थे। दोनों जब लौट रहे थे और धम्मौर नहर की पुलिया के पास पहुंचे तो बदमाशों ने ओवर टेक उनहे रोक लिया और सोना चांदी लूटकर भाग निकले। शोर मचाने पर बरैया काजी निवासी राकेेश कुमार ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर किया और पैर में गोली लगने से राकेश घायल हो गया।
