वैश्य महासम्मेलन ने संजय को बनाया नगर अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_89.html
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यमसे बताया कि जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां ने पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के पश्चात नगर अध्यक्ष पद पर संजय बैंकर व महामंत्री पद पर सत्य प्रकाश जायसवाल और आलोक गुप्ता मनोनीत किया है। साथ ही कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सेठ व संगठन मंत्री संतोष सोंथालिया से सहयोग लेकर शीघ्र ही कमेटी का गठन करें। इस मनोनयन पर राजनाथ गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, किशन हरलालका, संजय सेठ, दीपक जायसवाल, सुरेश अष्ठाना, संतोष आर्या, रामकुमार साहू, पवन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री सुभाष अग्रहरि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य ने खुशी जाहिर किया है।
