कानून के रक्षक ही सुरक्षित नहीं: विजय



जौनपुर। भाजपा देश व प्रदेश को स्वस्थ्य प्रशासन देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री को गांव गरीब से लेकर महानगरों तक के विकास के चिन्ता है। दो साल में उन्होने जितना विकास किया अन्य सरकारों ने आजादी के बाद नहीं किया। आगामी विधान सभा में विकास मुद्दे पर भाजपा पूर्ण बहुतम से सरकार बनायेगी। उक्त बातें भाजपा ने विजय सिंह विद्यार्थी ने गुरूवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा। उन्होने कहा कि प्रदेश में जंगलराज से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। जब कानून व्यवस्था के रक्षक सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या दशा होगी। कहा कि सपा सरकार गुण्डा माफिया के इशारे पर चल रही है। इससे निजात केवल भाजपा दे सकती है। भाजपा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस की औकात बता देगी। विद्यार्थी ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। जनता उसकी नीतियों को समर्थन देने को तैयार है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह बब्बू आदि मौजूद रहे।

Related

news 6323368186366056252

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item