पत्रकार किये गए सम्मानित

  जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जौनपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह विष्णु मोटल सुक्खीपुर में वैश्य पत्रकार बन्धुओं का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त गुप्ता ने अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर अपने चौथे स्तम्भ को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता के रूप में डा. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि इस जनपद में नौजवान पदाधिकारियों का जो गठन हुआ है बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस समाज के नौजवान पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ संगठन में खड़े होंगे, वह समाज संगठनात्मक रूप से सशक्त मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक चेतना यात्रा में हम आह्वान करेंगे कि जौनपुर की 9 विधानसभाओं से कम से कम 2 वैश्य को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले और इसमें सभी वैश्य मिलकर उनको विधानसभा पहुंचाने का कार्य करें।
    चौथे स्तम्भ को सम्मानित करते हुए कहा कि यह इस देश के सजग प्रहरी हैं, जो चाहे नेता हो, अधिकारी हो या अपराधी हो इनके बारे में पूरी तनमयता के साथ अपनी लेखनी के माध्यम से लिखकर सरकार को चेताया करते हैं जो यह जोखिम भरा कार्य है।
    संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंकज जायसवाल ने कहा कि हमारे इस जनपद में नई पीढ़ी के ऊर्जावान नौजवान साथियों ने आज इस संगठन में अपने-अपने दायित्वों का शपथ ग्रहण लिया है। जिससे इस जनपद को वैश्य समाज में नई दिशा व नई ऊर्जा मिलेगी। इसी क्रम में भारत के चौथे स्तम्भ के रूप में अपने वैश्य समाज के मीडिया में प्रतिनिधित्व कर रहे पत्रकारबन्धुओं को सम्मानित करने में हमारे संगठन को बड़ा गौरव महसूस हो रहा है और इस जनपद में 40 प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों को एक मंच पर देखकर प्रशासनिक से लेकर राजनीतिक लोगों में संगठन के प्रति सम्मान बढ़ा है।
    कार्यक्रम के संयोजक श्याम चन्द्र गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नौजवान पदाधिकारी एवं अपने वैश्य पत्रकार बन्धु सभी लोग आज एक मंच पर खड़े हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार वैश्य परिवार के ऊपर प्रशासनिक दबाव पड़ने पर हम सभी लोग एक साथ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
    इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, अनिल गुप्ता, विरेन्द्र प्रधान, घनश्याम साहू, अशोक अग्रहरि, इं. विजय जायसवाल, संदीप वर्मा, संतोष अग्रहरि, संजय सेठ, रवि मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविन्द बैंकर ने सभी आये हुए आगंतुक पत्रकारबन्धु एवं मंचासीन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। परिषद के महामंत्री गौतम सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल, नगर महामंत्री विकास अग्रहरि, कोषाध्यक्ष चन्द्रेश साहू, यूथ प्रभारी पवन जायसवाल, नगर प्रभारी अविनाश गुप्ता, जिला यूथ अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर यूथ अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने वार्ड अध्यक्षों के साथ शपथ ग्रहण लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अश्वनी जायसवाल द्वारा किया गया।

Related

news 174980147613979869

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item