नगर में विद्युत आपूर्ति शासनादेश के अनुरूप नहीं: जावेद अजीम

जौनपुर। नवगठित व्यापार मण्डल समिति की बैठक अध्यक्ष जावेद अजीम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर की विद्युत व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया गया और व्यापार मण्डल कल्याण समिति आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगा। अलफस्टीनगंज, नवाब युसूफ रोड, ख्वाजगी टोला, मीरमस्त, आलम खां, मखदूम शाह अढ़न, रिजवी खां, टिकुली टोला आदि क्षेत्र में आजकल विद्युत आपूर्ति अनियमित है। रोजा अफ्तार एवं शहरी के समय में आपूर्ति का खास ख्याल नहीं रखा रहा है। जबकि शासनादेश के मुताबिक जितनी बिजली मिलनी चाहिए उसकी आधी आपूर्ति भी नहीं हो रही है। क्षेत्रीय जेई एके यादव तो उपभोक्ताओं का फोन भी नहीं उठाते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता कहा शिकायत करे। कुछ दिनों पूर्व जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर विद्युत समस्या के लिए व्यवस्था की गयी है, उस पर शिकायत की गयी तो कहा गया कि जेई से शिकायत करें। व्यापारी आजकल विद्युत आपूर्ति न होने से परेशान हो रहे हैं तथा उन्होंने व्यापार मण्डल कल्याण समिति से आग्रह किया कि विद्युत समस्या में सुधार हेतु जेई की कार्यप्रणाली में सुधार समिति कार्रवाई करे। इस पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर से हस्तक्षेप की मांग की है। अगर विद्युत व्यवस्था नहीं ठीक हुई तो व्यापारियों के साथ आन्दोलन के लिए समिति बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन एवं बिजली विभाग की होगी। एक सप्ताह में कोतवाली क्षेत्र के जेई की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु एवं अघोषित विद्युत कटौती में सुधार हेतु जिलाधिकारी से मांग किया गया है।

Related

news 5980884374964716299

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item