C D O को दी गई विदाई



जौनपुर।  विकास भवन सभागार में निवर्तमान सीडीओ प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव आई0ए0एस0 का भव्य विदाई समारोह विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिया गया। सर्वप्रथम सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मार्ल्यापणकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, पीडी तेज प्रताप मिश्र द्वारा स्मृतिचिन्ह एवं अभिनन्दन पत्र भेट किया। पीसी श्रीवास्तव के तीन वर्ष के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशन्सा किया तथा उनके द्वारा परिवार के रूप में दिये गये प्यार को हमेशा याद रखा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, पीडी तेज प्रताप मिश्र, सीवीओ डा विरेन्द्र सिंह, डीपीओ पवन कुमार यादव, बकार अहमद, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, सुरेश अस्थाना, शरद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अरूण सिंह, राणा सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अशोक मिश्र, धीरज, राजेश, एस के मिश्र, उमाकान्त त्रिपाठी आदि ने पी सी श्रीवास्तव के कार्यो की प्रशंसा किया। अतः में पी सी श्रीवास्त्व ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ किये गये कार्यो के लिए सबका आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से पीडी, उपायुक्त मनरेगा, डीपीओ के कार्यो की प्रशांसा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने किया।

Related

news 7166540765807957917

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item