2017 चुनाव में यूपी में बनेगी अपना दल की सरकार: पल्लवी पटेल

जौनपुर। छात्रपति साहू जी के जयंती के मौके पर अपना दल की शुरू हुई युवा स्वाभिमान मोटर साईकिल यात्रा आज जौनपुर में पहुंची। यहां के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में इस यात्रा की शुरूआत अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर विधानसभा होते हुए मड़ियाहूं विधान सभा में समाप्त हुआ।
इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानो की दुर्दशा समाज में वंचितो को मुख्य धारा से विमुख करने सामाजिक न्याय का गला घोटने का कार्य प्रदेश और केन्द्र सरकार कर रही है। उन्होने प्रदेश और केन्द्र सरकार पर हमला बोलते पल्लवी कहा कि आरक्षण के नाम पर केन्द्र गलत समीक्षा कर रही है प्रदेश सरकार त्रिस्तरीय आरक्षण से पल्ला झाड़ रही है। समाजवादी पार्टी पार्टी केवल यादवो को आरक्षण का लाभ पहुंचा रही है जिसके कारण अन्य पिछड़ी जातियां सपा से नाता तोड़कर अपना दल के साथ आ गयी है। 2017 के चुनाव में अपना दल की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। पल्लवी ने साफ कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को मई 2015 में ही पार्टी से निकाल दिया गया है।



Related

news 3644559273203646885

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item