बालसंरक्षण आयोग की सदस्य नादिरा खान ने रेल हादसे की ली जानकारी

 भदोही। जिले में 25 जुलाई को हुए रेल हादसे की जानकारी लेने आज बालसंरक्षण आयोग की सदस्य नादिरा खान भदोही पहुंखी। जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस में खान ने स्कूल प्रबंधकों और वाहन चालकों के साथ मीटिंग किया। इसके बाद घटना स्थल कैयरमउ पहुंकर गांव वालों से रेल हादसे के संबंध में जानकारी लिया और पीड़ित परिवारों के घर पहुंच घटना पर गहरी संवेदना जतायी। गेस्ट हादस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस घटना पर बेहद दुःखी है। सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न हो। उन्होंने कहा कि अगर ईयरफोन लगा स्कूली वाहन चलाते चालक पकड़ा गया तो उसे छह माह की जेल होगी। हलांकि इस दौरान उन्होंने यह बात स्वीकारी की स्थिति बेहद बुरी है। राजधानी लखनउ में भी स्कूली वाहनों की छतों पर मासूमों को बैठाया जाता है। इस दौरान उन्होंने एसडीएम, बीएसए और एआरटीओ से घटना के संबंध में जानकारी लिया।
रेल हादसे के लिए गठित जांच समिति की प्रगति के बारे में भी खान ने जानकारी लिया। जिसमें बताया गया कि घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय दो जांच टीम गठित की गयी है। जिसमे ंएक टीम स्कूल प्रबंध समिति की जांच कर रही हैं जबकि दूसरी टीम एडीएम की अगुवाई में गठित है जो रेल हादसे की जांच कर रही है। खान ने जिला बेसिक अधिकारी से स्कूलों के संबंध में जानकारी लिया। बीएसए ने उन्हें शासनादेश के संबंध में जानकारी दिया। इसके अलावा उन्होंने उपसंभागीय अधिकारी से स्कूलों वाहनों के संबंध में उठाए गए कदम के बारे में जानकारी लिया। जिसमें उन्हें बताया गया कि अब तक 13 वाहनों को सीज किया गया हैं जबकि 15 वाहनों का चालान किया गया है। 15 साल पुराने वाहनों को परमिट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों में सीएनजी की जगह एलपीजी का प्रयोग न किया जाए। देखने में मिला है कि अधिकांश स्कूली वाहन एलपीजी से चल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। प्रबंधकों को उन्होंने निर्देश दिया कि वाहन में अधिक छात्रों को न बैठाया जाए। प्राइवेट वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। यातायात नियमों का अनुपालन किया जाए। चालकों का हर हाल में मेडिकल कराया जाए। चालक आपराधिक बैकग्राउंड का नहीं होना चाहिए। स्कूली छात्रों को भूकंप संबंधी बचाव की जानकारी भी उपलब्ध करायी जाए। चालक किसी भी स्थिति में मोबाइल का प्रयोग न करे। स्कूल प्रबंधकों से उन्होंने सप्ताह में एक दिन निर्धारित करने के लिए कहा जिससे वाहनों और दूसरी समस्याओं पर विचार किया जाए। 25 जुलाई को वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड पर कैयरमउ मानव रहित समपार पर सवारी गाड़ी से एक स्कूली वैन टकरा गयी थी। जिसमें चालक संग 19 मासूम सवार थे। जिसमें 08 की मौत हो गयी थी। जबकि 09 का इलाज अभी चल रहा है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Related

news 5015402704641043501

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item