भदोही में आॅटो और मैजिक की भिड़ंत में चालक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_359.html
भदोही । जिले के औराई थाना क्षेत्र
के भदोही औराई मार्ग पर आज सुबह ऊगापुर नहरपुलिया के समीप आॅटो व टाटा
मैजिक की हुयी आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में आॅटो चालक की मौके पर ही मौत
हो गयी, जबकि दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद चालक टाटा मैजिक
छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर
आॅटो चालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार
जनपद के भदोही कोतवाली बरबसपुर मुहल्ला निवासी मोती सोनकर 50 वर्ष पुत्र
स्व. भूरे सोनकर आज भोर में भदोही रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर मिर्जापुर
गया था। सवारी छोड़कर आॅटो से वह भदोही लौट रहा था। ऊगापुर नहर पुलिया के
आगे पहुंचा ही था कि तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही टाटा मैजिक से
आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी। टक्कर में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।
हादसे के बाद चालक टाटा मैजिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ।

