हस्त शिल्पकारों को मुख्यमंत्री द्वारा 500 रू0 पेंशन दी जायेगी
https://www.shirazehind.com/2016/07/500-0.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की
अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बन्धु/सीडा उद्योग
बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सीडा एवं उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने
भाग लिया तथा अपने समस्याओं को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने
औद्योगिक आस्थान सिद्दीकपुर में स्वतंत्र फीडर की स्थापना के लिए धन
प्राप्त हो गया है। उद्यमी द्वारा बताया गया कि कार्य में तेजी नही हो रही
है। मुख्य विकास अधिकारी ने एक माह के भीतर विद्युत सम्बन्धी सभी कार्यो को
पूर्ण कराने का निर्देश अधि0अभि0 विद्युत को दिया। एजेण्डा नम्बर 3,4,5 के
लिए शासन को पत्र बजट के लिए अप्रैल में ही भेजा गया है। पुनः अनुस्मारक
पत्र प्रेषित कराने का निर्देश उपायुक्त उद्योग एच पी सिंह को दिया।
उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि सतहरिया में आये दिन चोरी तथा आतंक
फैलाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को
कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित करने का निर्देश उपायुक्त को दिया साथ ही
उपजिलाधिकारी मछलीशहर, पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी प्रतिलिपि करने का
निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र सिधवन जौनपुर में सड़क एवं नाली खराब है डीओ
को मरम्मत कराने तथा बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया है। सीडा की
नालियों के निर्माण की जॉच एक अगस्त को दो बजे उपजिलाधिकारी, अधि0अभियन्ता
लोनिवि तथा अधि0अभि0 आरईएस द्वारा किया जायेगा। उद्यमी डा0 ज्ञानप्रकाश
सिंह ने सिद्दीकपुर में नीचे लटके तारों को ठीक कराने का अनुरोध किया है।
उपायुक्त उद्योग एच पी सिंह ने बैठक में उद्यमियों को बताया कि जिले के
हस्त शिल्पकारों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 500
रू0 की पेंशन दी जायेगी। इस सम्बन्ध में 16 अगस्त से घर-घर सर्वे का कार्य
आगनबाडी/सफाई कर्मचारियों से कराया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस
क्षेत्राधिकारी नगर आर पी सिंह यादव, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, जिला
अग्निशमन अधिकारी के के ओझा, एआरटीओ प्रशासन लाल बहादुर सिंह, बीएसए गजराज
यादव, डबल एओ रमाशंकर निषाद, अनिल सिंह, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इन्द्र
भान सिंह इन्दु, अधि.अभि. विद्युत, अधि.अभि. लोनिवि कृष्ण गोपाल सारस्वत,
अरविन्द सिंह, डा. ज्ञानप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

