तहसील दिवस में 22 प्रार्थना पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2016/07/22.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में
आज तहसील दिवस सदर का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।
तहसील दिवस में आयोजित 160 व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र दिया मौके पर ही
22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ, शेष प्रार्थना पत्रों के लिए
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तीन दिवस के अन्दर निस्तारित करने का
निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आधा दर्जन प्रार्थना पत्रों को जॉचकर
अधिकारियों को 20 जुलाई तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने
तहसील दिवस के लम्बित प्रार्थना पत्रों को निस्तारण न करने वाले अधिकारियों
को सेचत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय, एसडीएम आर के पटेल,
डीएफओ ए पी पाठक, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष
सिंह, डीएसओ डॉ आर के तिवारी, डिप्टी आरएमओ विकास तिवारी, सहायक निबन्धक
सहकारी समितिया गणेश गुप्ता, अधि0अधि0नगर पालिका संजय शुक्ला, सीओ राजकुमार
पाडेण्य, डिप्टी कलेक्टर एसपी सिंह, राजेश वर्मा, प्रियंका सिंह, पूनम
मौर्या अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

