जौनपुर में आज से धारा 144 लागू
https://www.shirazehind.com/2016/07/144.html
जौनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया
कि 20 जुलाई से श्रावण माह प्रारम्भ हो रहा है आगामी कृष्ण जन्माष्टमी का
त्योहार मनाया जायेगा। शांति व्यवस्था बनाये रखने व त्योहार को सकुशल
सम्पन्न कराये जाने के लिए 19 जुलाई से 27 अगस्त तक पूरे जिले में धारा 144
लागू किया गया है। उक्त आदेश या आदेश के किसी अंश का उल्लघंन भा0द0वि0
संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
