409 नही लिख पायी कक्षा चार की छात्रा
https://www.shirazehind.com/2016/07/409.html
जौनपुर। बरईपार बाजार मे सोमवार को अमान्य बिद्यालय बन्द कराने के दौरान सरकारी प्राथमिक स्कूल बरईपार मे भी पहुँच गये बहा पर प्रधानाध्यापक लालबहादुर ने बताया कि कुल नवासी बच्चों का दाखिला है मौके पर कुल सोलह बच्चे आये थे जब कक्षा चार की अंकिता को चार सौ नौ लिखने को कहा तो नही लिख पायी इतनी कम छात्र संख्या पर कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि दुबारा ऐसा मिला तो निलम्बन की कार्यवाही होगी वही कटका प्राथमिक बिद्यालय पर पहुचे तो देखा मेनू के अनुसार खाना नही बना था तो प्रधानाध्यापिका इन्दावती देवी ने कहा प्रधान कहने के बावजूद भी मेनू के अनुसार भोजन नही देते इस बात पर बेसिक ने डीएफ ओ जौनपुर को फोन से ही कटका प्रधान पती प्रधान सन्तोष यादव के खिलाफ अनियमितता के आरोप मे एफआइआर लिखवाने को कहा है यहां कुल बच्चो की संख्या पैसठ थी। तथा उपस्थिति बीस थी और यहा शिक्षामित्र लेकर कुल अध्यापक चार है।

