बन्द कराया बिना मान्यता के स्कूल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_193.html
जौनपुर। बरईपार बाजार मे सोमवार को ग् बिना मान्यता के स्कूलों को बीएसए गजराज यादव तथा उप बेसिक शिक्षा अधिकारी मछलीशहर शैलपति यादव तथा एनपीआरसी रवीन्द्र बहादुर सिंह तथा बीएसए कार्यालय से आये सन्दीप की टीम ने बन्द कराना शुरू किये त्यो ही पूरे बाजार मे खलबली मच गयी । सबसे पहले सरस्वती ज्ञान मन्दिर बर ईपार पहुंचे तो देखे की मान्यता पांच तक है आठ तक बिद्यालय चल रहा है आठ तक के बच्चों को बाहर निकाले और बोले तुरन्त ही जाकर सरकारी या मान्यता प्राप्त बिद्यालय मे एडमीशन करवाओ हंस वाहिनी बिद्यालय बर ईपार मे पहुचे तो वहा आठ तक मान्यता थी । नौ और दस की क्लास चल रही थी उन बच्चों को तुरन्त बाहर निकाले इसके बाद जयगुरूदेव आश्रम किशुनीपुर पहुंचे वहा मान्यता पांच तक थी लेकिन बिद्यालय हाईस्कूल तक चल रहा था लिन्टर्ड कमरा न होने के नाते पूरा बिद्यालय तुरन्त बन्द करवा दिये ।इसके बाद शिवा शिक्षा निकेतन सोनहिता पहुचे वहा बी एस ए की भनक से बिद्यालय पहले ही बन्द हो चुका था सभी अध्यापक अन्दर कापी जांच रहे थे उनको अगले दिन बिद्यालय न खुलने की हिदायत दिये तथा सभी बिद्यालय संचालको को अब बिद्यालय न खोलने का निर्देश दिये यदि बिद्यालय खुला तो एफ आई आर तय हाई कोर्ट का शक्त आदेश है। यह कह कर लोगो को निर्देश दिये ।

