जिलाधिकारी ने परखी विकास की हकीकत

 जौनपुर। नव सृजित नगर पंचायत बदलापुर में चल रहे विकास कार्यों को देखने सोमवार को जिलाधिकारी व प्रशासक भानुचंद गोस्वामी पहुंचे। जहां घटिया इंटरलाकिंग ईंट रखा देख उसकी गुणवत्ता परखी तथा उसे न लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले कस्बे के सुभाष नगर गली में पहुंचे। जहां बनकर तैयार नाली की गुणवत्ता की जांच की। जहां कमियां मिली उसे सुधारने का निर्देश दिया। जल निगम के भी कार्यों को भी देखा। सड़क के कार्यों की प्रगति भी जाना। बाजार में किए गये अतिक्रमण को हटाने के लिए एस ओ से कहा। इसके बाद चंदन शहीद मार्ग स्थित कालोनी में कराये जा रहे इंटरलाकिग को देखने पहुंच गये। जहां रखी गयी ईंट की गुणवत्ता परखने के लिए  उसे पटकर देखा। साथ ही घटिया देख न लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जगह -जगह धंसी इंटरलाकिंग को फिर से ठीक कराने के लिए कहा। इसके बाद निरीक्षण भवन में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक में कार्यों की समीक्षा व प्रगति भी जाना। इस दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद , ईओ संजय शुक्ला , एसडीओ बिजली एच के प्रजापति , जेई जलनिगम पी के सिंह , नायब तहसीलदार अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related

news 4517722589363996837

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item