ध्वस्त हो गयी कानून व्यवस्था: अद

जौनपुरी। अपना दल की जिला इकाई अनुप्रिया गुट ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कलेक्ट्रेट में सोमवार को किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव माता बदल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार की व्यवस्था पंगु हो चुही है। उसको देखते हुए राज्यपाल को तुरन्त प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रदेश मंें आये दिन लूट खसोट, हत्या व बलात्कार बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार का नियंत्रण कानून व्यवस्था पर नहीं रहा। मण्डल प्रभारी पप्पू माली ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। धान की रोपाई के लिए नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा कि जिस प्रकार हत्या, लूट, डकैती हो रहा है । एक जाति विशेषद्वारा खुलेआम गुण्डागर्दी किया जा रहा है। कानून व्यवस्था चैपट हो गयी है। लालजी तिवारी, अनिरूद्ध पटेल, लाल बहादुर, उदय प्रताप, विनोद , दया शंकर, शिवश्याम, ब्रह्म प्रकाश, सुनील, हीरालाल, मेहीलाल, इरशाद, अजय, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।

Related

news 3989721221667871091

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item