दो अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_248.html
जौनपुर। बरसठी व सुरेरी थाने की पुलिस ने अलग अलग मामलों में अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना बरसठी में धारा 363/366/376 भादवि व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुरज कुमार शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा ग्राम कटवार थाना बरसठी को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रामनरेश सोनकर ने कटवार से गिरफ्तार किया गया तथा अपृहता को भी बरामद किया गया । कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा गया । इस के अतिरिक्त धारा 363/366/504/506 भादवि का वांछित अभियुक्त लक्की पुत्र कन्हैयालाल भोज ग्राम बरसठी थाना बरसठी को बरसठी तिराहे से गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार सुरेरी थाने की पुलिस ने अभियुक्त सनी कुमार पुत्र रामसज्जन विश्वकर्मा ग्राम डेराडपुर थाना मडियाहूँ को अभियुक्त के पिता रामसज्जन द्वारा अपृहता व अभियुक्त सनी को थाने ले आये जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर अभियुक्त को सम्बन्धित न्यालय भेजा गया तथा अपृहता का थाना से डाक्टरी परीक्षण कराया गया।

