मुकदमा दर्ज कर शिवपाल को बर्खास्त करें

जौनपुर। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद की युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय पर काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव की गाजीपुर की सभा में सत्येन्द्र बिन्द द्वारा आत्मदाह करने के विरोध में जूलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सभी राजनैतिकदलों द्वारा निषाद वंश के लोगों को शोषण किया गया है। जिसका उदाहरण गाजीपुरी निवासी सत्येन्द्र बिन्द द्वारा ग्राम प्रधान व कोटेदार प्रताड़ित होकर आत्मदाह करना है। सत्येन्द्र थाने से न्याय न मिलने पर शिवपाल यादव की सभा में प्रार्थना पत्र देने गया था लेकिन उसे प्रशासन ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद उसने आग लगा ली और बाद में उसकी मौत हो गयी। अगर शिवपाल यादव सत्येन्द्र से मिलते तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। इसका खामियाजा सपा को आगामी विधान सभा में भुगतना पड़ेगा। इस घटना से पूरा निषाद बिन्द समाज मर्माहत है। वक्ताओं ने मांग किया कि मृतक के परिवार को 20 लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा शिवपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त किया जाय। प्रताड़ित करने वाले कोटेदार, थानेदार ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज किया जाय। अगर मांगे नहीं मानी गयी तो पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ निषाद, जवाहर लाल बिन्द,डा0 राम चरित्र निषाद, चन्दन, वरूण वैजनाथ, राम भारत, राजेश, रमेश चन्द, नीरज निषाद, राम चन्दर, लाल बहादुर, संदीप, सुरेन्द्र अरविन्द, दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Related

news 8472854641488456033

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item