50 लेखपालों को दिया प्रशिक्षण
https://www.shirazehind.com/2016/07/50_29.html
जौनपुर। स्थानीय तहसील में कार्य भार ग्रहण करने वाले पचास नये लेखपालों को बदलापुर की एस डी एम ममता मालवीय ने शुक्रवार को तहसील सभागार में राजस्व सम्बन्धी मामलों में प्रशिक्षित किया । प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने भू राजस्व सम्बन्धित अभिलेख खसरा , खतौनी , वरासत , दैवी आपदा पर कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी दिया । उपजिलाधिकारी ने राजस्व सम्बन्धी पड़ने वाली शिकायतों के निस्तारण की भी कार्य पद्धति की जानकारी दिया । उन्होंने बारह महिला लेखपालों को फील्ड के बजाय कार्यालय के बिभिन्न पटल पर कार्य के लिए तैनाती दी है । मौके पर मौजूद रजिस्ट्रार कानूनगो लालमणि तथा नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने भी बिभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया । इस मौके पर अवनीश शर्मा , अविनाश यादव , सतेन्द्र शुक्ला , रुक्मणी उपाध्याय , बबिता उपाध्याय माधुरी ,पूजा ,रामकुमार आदि लोग मौजूद थे ।

