आशा कार्यकर्तियो ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लगाया जाम

मछलीशहर। स्थानीय विकास खण्ड के मुख्य द्वार पर आशा कार्यकर्तियो ने खंड पर सीडीपीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मछलीशहर जंघई मार्ग पर जाम लगा दिया।घंटे भर जाम लगने के कारण दोनों तरफ बाहनो की लम्बी कतार लग गयी।जाम लगने की जानकारी होते ही कोतवाल भारी संख्या में फोर्स लेकर मौके पर पहुच गए और लोगो को समझा बुझाकर मार्ग पर से लोगो को हटा कर आवागमन शुरू कराया।बताते है कि मछलीशहर विकास खण्ड पर हौसला पोषण योजना प्रशिक्षण में भाग लेने आयी आशा कार्यकर्तिओ को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के माध्यम से बुलाया गया था।इस दौरान आशा कार्यकर्तियो ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानो , ऑगनबाडी के साथ सामूहिक प्रशिक्षण के लिए  खंड शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ की संयुक्त अध्यक्षता में बुलायी गयी थी। इस दौरान दूरदराज गाॅवो से आयी महिलाओं को बैठक मे काफी देर तक खड़ा कराये जाने के बाद बाहर जाने को अधिकारियो द्वारा कहे जाने एंव गंदा खुला विष्कुट थमा देने के बाद आशा कार्यक्रतिया आक्रोशित हो गयी और कहने लगी कि जब दुर्व्यवहार ही करना था तो बुलाया ही क्यों गया।अपने को उपेक्षित महसूस करते हुए  कार्यकर्तिओ ने नारेबाजी करते हुये खंड विकास कार्यालय के सामने से जंघई मार्ग पर जाम लगा दिया।जिसके चलते दोनों तरफ बाहनो की लम्बी कतार लग गयी और लोग जाम खुलने का इन्तजार करने लगे।
सीडीपीओ मुन्नी देवी ने बताया कि उपेक्षा का आरोप गलत है।जिस खुले बिस्किट को लेकर प्रर्दशन कर रही थी उसे मैंने मानवता के कारण अपनी तरफ से व्यवस्था की थी क्योकि कोई बजट न होने के जलपान की व्यवस्था नही रखा गया था। जाम समाप्त होते ही यात्रियों ने राहत ली। इस दौरान चक्काजाम और प्रर्दशन करने वालों मे सुधा गिरी,  निशा ,गायत्री तिवारी  मंजू सिंह, गीता यादव, उर्मिला, संगीता पाल ,शर्मिला , रेनू सिह शकुंतला आदि मौजूद रही।

Related

news 5362295733293671502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item