डाक्टर का शर्मनाक कारनाम : वेगैर सिलाई किये शव को परिजनो को किया सुपुर्द
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_138.html
जौनपुर। आज जिला महिला अस्पताल में तैनात डा0 आर के गुप्ता का जो कारनामा सामने आया है उससे साफ लगता है उनके अन्दर जरा भी मानवीय संवेदना है ही नही। दर असल बीती रात मछलीशहर थाना क्षेत्र के कुवरपुर गांव के पास खड़ी ट्रक टकराने से स्क्रापियों सवार आधा दर्जन युवक घायल हो गये थे जिसमें राशिद नामक युवक की मौत हो गयी। आज उसका पोस्टमार्टम जिला महिला चिकित्सालय में तैनात डा0 आर के गुप्ता ने किया। डा 0 गुप्ता आनन फानन में पोस्टमार्टम तो कर दिया लेकिन वेगैर सिलाई किये उसका शव परिवार वालो को सौप दिया। जब परिजन ने शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए पालथिन में लिपटी लाश को खोला तो उसका पेट अन्य अन्य स्थाने से खून और मास का लोथड़ा बाहर आ गया। जिसके कारण परिवार वाले काफी सदमें में आ गये। फिलहाल किसी तरह से शव का अंतिम सस्कार कर दिया। लेकिन डाक्टर की इस कार्यप्रणाली से अच्छा खासा रोष व्याप्त हो गया है।

