उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_317.html
जौनपुर। कार्य में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बदलापुर थाने पर तैनात एससीपी दयाशंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है । ज्ञात हो कि ग्राम ढेमा में हुए जमीनी बिवाद के दौरान पासी जाति के तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने ओमप्रकाश यादव को पीट पीट कर मार डाला था । आरोप था कि एससीपी दयाशंकर तिवारी नें सुविधा शुल्क लेकर पासी जाति को बिवादित जमीन पर कब्जा करा दिया था । इस प्रकरण की जाॅच वाराणसी मंडल के डीआईजी डा0 संजीव गुप्ता कर रहे थे । जाॅच में दोषी पाये जाने पर उन्होंने एस पी जौनपुर को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।

