विश्व रिकार्ड के लिए सोमवार को होगा पौधरोपण

जौनपुर। प्रदेश सरकार की ग्रीन यूपी क्लीन यूपी योजना के बैनर तले सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा सोमवार को पौधरोपण में विश्व रिकार्ड स्थापित करने के अनुक्रम में विकासखंड सुइथाकला में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त संदर्भ में वन क्षेत्राधिकारी जवाहर सिंह ने बताया कि विकासखंड के चिलबिली-बेनीपुर सरहरा, गुड़बड़ी, पूरासम्भलशाह, कम्मरपुर,गैरवाह तथा असैथापट्टी नारंग की ग्राम समाज की भूमि पर व शारदा खंड16 नहर की मध्य पटरी ग्राम सभा मयारी तथा नहर की मध्य पटरी रूधौली ग्राम सभा तक कुल 44250 पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वान्ह 10 बजे असैथापट्टी नारंग गांव में उर्जा नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के हाथों पौधरोपण के उपरांत सम्पन्न होगा। पौधरोपण में लगभग 500 से 600 श्रमिक लगाए गए हैं जिनके द्वारा पौधे गड्ढे तक पहुँचाये जा रहे हैं। श्रमिकों के जलपान,भोजन आदि की व्यवस्था के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु औषधि -किट उपलब्ध करायी जा चुकी है। कार्य स्थल को दो सेक्टर  में विभाजित कर पौधरोपण की निरन्तर निगरानी की जाएगी।  प्रभागीय निदेशक- सामाजिक वानिकी प्रभाग  एपी पाठक ने बताया कि ग्रीन यूपी क्लीन यूपी मिशन के तहत जनपद में 21 विकासखण्ड के 143 साइट्स पर कुल पांच लाख तैंतीस हजार चार सौ पन्द्रह पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर दो कन्ट्रोल रूम बनाये गये हैं। जनपद स्तर सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जिलाधिकारी तथा पौधरोपण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति की सूचना शासन को वन विभाग के कन्ट्रोल रूम द्वारा दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

Related

news 8481421219102123772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item