लायंस क्लब ने लगवाया डायबिटीज जांच व जागरूकता शिविर

    जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क डायबिटीज जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों लोगों की जांच की गयी। साथ ही शूगर से बचाव के तरीके बताये गये। शिविर में आये लोगों की जांच वरिष्ठ हृदय एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डा. वीएस उपाध्याय ने किया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द ने सभी का स्वागत करते हुये बताया कि शूगर के मरीजों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है, इसलिये संस्था द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को प्रातः 10 से 2 बजे तक अहियापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में निःशुल्क शूगर जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया जायेगा। इसी क्रम में डा. उपाध्याय ने बताया कि डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी एक लाइलाज बीमारी है। इस अवसर पर शकील अहमद, डा. शिवानन्द अग्रहरि, संदीप गुप्त, सुभाष यादव, रवि श्रीवास्तव, महेन्द्रनाथ सेठ, अशोक मौर्या, मनोज चतुर्वेदी, अरूण त्रिपाठी, मो. मुस्तफा, राधेरमण जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4063989456807701711

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item