गुणों के अभाव में समाज में पैदा हो रहीं विकृतियांः शैलेन्द्र निषाद

  जौनपुर। बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुछमुछ में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं की बैठक शनिवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व विद्यालय के प्रबन्धक शैलेन्द्र निषाद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सच्चाई, ईमानदारी, पवित्रता, संतुष्टता, सद्भावना, सहानुभूति सहित अन्य गुणों के अभाव में समाज में विकृतियां पैदा हो रही हैं। आदमी संतोषपूर्वक केवल जरूरतों को पूरा करे तो वह उच्च कोटि तक पहुंच सकता है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि डा. माला निषाद प्रवक्ता जन्तु विज्ञान टीडीपीजी कालेज ने कहा कि विद्यार्थियांे का नया सत्र प्रारम्भ हो रहा है, इसलिये महापुरूषों के बताये र्मा पर चलकर जीवन को उच्च शिखर तक ले जायं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इं. सौरभ निषाद के अलावा महेन्द्र नारायण यादव, शोभनाथ यादव, मनीराम यादव, हरिश्चन्द्र, हरीनाथ, बनारसी, दयाराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 104846731926659429

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item