जेसीआई ने दो विद्यालयों में लगवाया सुरक्षा मशीन
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_648.html
जौनपुर। जेसीआई इण्डिया की नेशनल प्रेसीडेन्ट राजश्री भाजे का ड्रीम प्रोजेक्ट सुरक्षा नैपकिन डिस्ट्राम एण्ड वेडिंग मशीन को जेसीआई जौनपुर ने जनककुमारी एवं ब्लासम्स स्कूल में लगवाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जेसीआई इण्डिया का यह कार्यक्रम काफी अनोखा एवं स्वच्छ भारत के मिशन को साकार करने वाला है। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, केके जायसवाल, शम्स अब्बास, डा. जग बहादुर सिंह, सचिव आलोक सेठ, संतोष अग्रहरि, आशुतोष जायसवाल, संजय गुप्ता, संजीव जायसवाल, सलमान शेख, विष्णु सहाय, वन्दना गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

