सैकड़ों कांवरिये बाबा धाम के लिये हुये रवाना
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_106.html
जौनपुर। जनपद के शाहगंज विकास खण्ड के बड़उर (जपटापुर) गांव से बोल बम कांवरिया संघ का एक विशाल जत्था जलाभिषेक के लिये बाबा बैजनाथ धाम के लिये रवाना हुआ। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं बच्चों ने उन्हें तरसावां मोड़ तक गाजे-बाजे के साथ विदा किया। इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान डा. अरविन्द गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुये बाबा धाम के लिये रवाना किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र प्रजापति, महामंत्री रामसूरत यादव, राम अचल, बबलू, अनिल बिंद, नारायन, ज्ञानचन्द, दीपचन्द, मन्नू प्रजापति, मन्ना कन्नौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
मछलीशहर क्षेत्र के चकमुबारकपुर गांव से शनिवार को कांवरियों का एक समूह बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।बाबा बैजनाथ धाम जाने से पहले कावरियों के साथ ग्रामीणों ने भी बाबा का जयकारा लगाकर उन्हें रवाना किया।
सावन का महीना शुरू होते ही आदि देव भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए जगह जगह से कावरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम जा रहा है।बाबा का जलाभिषेक करने के लिये चकमुबारकपुर गांव से बड़ी संख्या में कावरियों का जत्था रवाना हुआ।भगवावस्त्र धारण किये कावरियों को जयकारे लगाते देख कर साथ चल रहे लोगो के मुख से स्वतः ही बोल बम्ब, बोल बम्ब के जयकारे निकल रहे थे।कावरियों की बिदाई करने के लिए सैकड़ो ग्रामीणो के साथ महिलाएँ नाचते गाते हुए उनके साथ भोले बाबा के जयकारे का लगाते गांव की गलियों से घूमते हुए मरी माता मंदिर पर आ कर उनको रवाना किया गया।नंगे पैर गेरुआ बस्त्र धारण कर छोटे छोटे कावड़िये सभी लोगो का मन मोह ले रहे थे।इस दौरान कावरियों के साथ समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता पंधारीलाल यादव शिव की भक्ति में लीन होकर गांव से लेकर मरी माता मंदिर तक भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए उनके साथ चल रहे थे। उनके अलावा उक्त गांव के ग्राम प्रधान राम सहाय यादव, गोपाल, राहुल यादव, गुड्डू, देवनाथ पाल के साथ सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहकर कावरियों को विदा किया।