व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के लिये एसपी से मिला व्यापारियों का दल

  जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमण्डल नवागत आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना से मिला और जनपद आगमन पर उनका स्वागत करते हुये व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के गठन की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा हेतु लगातार मौजूदा उत्तर प्रदेश की सरकार से व्यापारियों की सुविधा हेतु व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मांग की जाती रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा व्यापारियों के सुरक्षा हेतु व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाया गया है जिसमें पुलिस महानिदेशक द्वारा एक पत्र उत्तर प्रदेश के समस्त आरक्षी अधीक्षकों को 8 मई को जारी हुआ है परन्तु अभी तक जौनपुर में उक्त प्रकोष्ठ का गठन नहीं किया गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि आये दिन व्यापारियों के साथ घटनाएं घटित हो रही हैं जिससे सरकार को बदनामी और कानून व्यवस्था पर विपक्षी घेरने का काम कर रहे हैं। पूर्व में व्यापारियों के साथ तमाम घटनाएं घटित होती रही हैं जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार गम्भीर है परन्तु पुलिस प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के गठन के सम्बन्ध में बैठक बुलायी जाय। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ हेतु एक भवन दिया जाय। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ हेतु अधिकारी व कर्मचारी दिये जायं। प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के अलावा अनवारूल हक, सुरेन्द्र जायसवाल, आलोक सेठ, संजय केडिया, सुनील गुप्ता सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे।

Related

news 309952358215816099

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item