गैर ऋणी कृषकों के लिए फसल बीमा हेतु 31 जुलाई को लगेगा कैम्प
https://www.shirazehind.com/2016/07/31_30.html
जौनपुर। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के
निर्देशानुसार बीमा कम्पनी एवं बैंकों द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय कृषि
भवन जौनपुर पर 31 जुलाई 2016 को प्रातः 10 बजे कैम्प का आयोजन किया गया है
जिसमें गैर ऋणी कृषकों का फसल बीमा किया जायेगा, कृषक अपने खेत की खतौनी,
खसरा तथा लेखपाल के द्वारा बोई गयी फसल का प्रमाण पत्र एवं आच्छादन, आईडी
प्रूफ, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा 4 फोटो अपने साथ अवश्य लेकर आये,
कृषको के द्वारा बोई गयी फसल के अनुसार ही बीमा किया जायेगा फसल बीमा हेतु
कृषको को निम्न प्रकार से प्रीमियम देना पडे़गा। धान हेतु कुल बीमित राशि
रू0 40100/ हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम रू0 802/हेक्टेयर, मक्का
हेतु कुल बीमित राशि रू0 17600/हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम
352/हेक्टेयर, बाजरा 15371/हेक्टेयर कृषक द्वारा देय प्रीमियम
308/हेक्टेयर, ज्वार हेतु 18158/हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम रू0
364/हेक्टेयर, ऊर्द 19600/हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम
392/हेक्टेयर, तिल 8030/हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम 161/हेक्टेयर,
गन्ना 81100/हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम 811/हेक्टेयर, अरहर 30200/
हेक्टेयर, कृषक द्वारा देय प्रीमियम 604/हेक्टेयर है। बीमा प्रीमियम हेतु
उपयुर्क्त धनराशि का डीडी बनाकर कृषक ले आयेंगे। जनपद के सभी गैर ऋणी कृषक
अपना फसल बीमा कराने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैम्प में भाग लेकर
अपनी फसल का बीमा करायें और योजना का लाभ उठाये।

