श्रमजीवी ट्रेन में बम धमाका करने वाले आतंकी रोनी को मिली मौत की सजा

जौनपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम धमाका करके एक दर्जन यात्रियो की जान लेने और दर्जनो यात्रियो को बुरी तरह घायल कर विकलांग बनाने के  मामले में आज जौनपुर दीवानी न्यायालय की अपर सत्र न्यायाधीश माननीय बुध्दिराम यादव की कोर्ट ने दोषि पाते हुए आतंकी रोनी को सजाए मौत की सजा सुनाई है। मृत्यु दण्ड की सजा सुनते ही आतंकी गश्त खा गया। उधर कोर्ट का फैसला आते  ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी वकीलो ने आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद  बंगलादेश मुर्दा और न्याय पालिका जिन्दाबाद के नारे लगाये। 
28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे जौनपुर जिले के राजा हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर श्रमजीवी ट्रेन की जनरल बोगी में अचानक जबरदस्त बम धमाका हुआ। इस धमाके में जौनपुर के अमरनाथ चैबे समेत एक दर्जन यात्रियो के चिथड़े उड़ गये और 18 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गये। इस धमाके की आवाज से केवल इस ट्रेन के यात्री ही नही  बल्की पूरा देश दहल गया था। इस वारदात की तफ्तीश में जुटी टीम ने बंगलादेश के ओबैदुर्रहमान और  आलमगीर उर्फ रोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को करके फैसला सुरक्षित रख लिया था आज लंच के बाद कोर्ट ने फासी की सजा सुनाई ।



Related

news 4995297357283689302

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item