भदोही में बेचीं जा रही थी सोनाटा की नकली घड़ियाँ

  भदोही । पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने सोनाटा कम्पनी की शिकायत पर असली घड़ियों की आड़ में बेचीं जा रही नकली घड़ियाँ बरामद की हैं ।जिले की औराई पुलिस ने में सोनाटा कम्पनी गुडगांव हरियाणा से आयी रोहित नन्दवानी की टीम के साथ  मुख्य आरोपी संग तीन लोगों के खिलाफ काॅपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृ किया है । एक आरोपी भागने में सफल रहा जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है । तीन प्रतिष्ठानो से 90 से अधिक घड़ियाँ बरामद की गयी हैं । 
  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  विष्वकर्मा इलेक्ट्रानिक हुसैनीपुर महाराजगंज से शाम को छापा मारकर आरोपी सुरेश  कुमार पुत्र केदारनाथ विष्वकर्मा निवासी हुसैनीपुर को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसके पास से  49  नकली सोनाटा घड़ी बरामद किया है । इसके अलावा बगल की एक इलेक्ट्राॅनिक दुकान से भोले हलवाई पुत्र नन्दन गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी 37 नकली कलाई घड़ी बरामद किया गया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ काॅपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जेल भेज दिया है ।इसके अलावा औराई  स्थित सीमा जनरल स्टोर से 09 नकली घड़ीया  बरामद कर तनय केसरी  निवासी औराई के खिलाफ भी भादवि व 51/63 काॅपी राइट एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है । लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीँ लगा वह भाग निकला । पुलिस उसकी तलाश में जुटी है ।

Related

news 2219805088500553767

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item