छात्र छात्राओ ने किया पौधारोपण

जौनपुर। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी योजना के तहत प्रदेश मे किये जा रहे पौधारोपण के क्रम मे सोमवार को शिवगुलामगंज मे एक कोचिंग के सभी  छात्र छात्राओ ने वृहद पौधारोपण करके ये साबित कर दिया की इस मुहिम मे भी वो पीछे नही और लगभग 100 से अधिक पौधे लगाये । जिसमें फलदार वृक्षों के साथ साथ शीशम , नीम आदि के पेड़ लगाये गये ।इस अवसर पर छात्रो को सम्बोधित करते हुए अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि वृक्षो के आभाव मे हमारा पर्यावरण पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हम सभी को मिल कर अपने घर व आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र, खाली स्थान पर वृहद वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे कि पृथ्वी को पुनः हरा भरा किया जा सके कोचिंग की छात्रा आन्या ने बताया कि पौधे प्रकृति का श्रृंगार करने के साथ- साथ हमे जीवन प्रदान करते है छात्र अंकेश ने कहा कि हम सबको को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए इस मौके पर विजय शंकर, प्रशान्त, आर्यन सिंह राज अंकेश, अंकुर, युवराज सिंह अन्य लोग उपस्थित थे

Related

news 7668300688150410009

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item