हिन्दू युवा वाहिनी ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_588.html
जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में आज पाकिस्तान द्वारा काला दिवस घोषित किये जाने के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाकर, पाकिस्तान मुर्दाबाद, नबाब शरीफ मुर्दाबाद, के नारे के साथ विरोध किया गया। श्री सिंह ने कहा कि जौनपुर में लगभग 5000 से ज्यादा बंगालादेशी प्रवासी को योजनाबद्ध तरीके से जनपद-जौनपुर से बाहर निकालना है। जनपद जौनपुर में रह रहें बग्लादेशीयो को प्रदेश सरकार के नुमाइन्दो द्वारा वोट बैंक की राजनीति को लेकर वोटर आई डी , राशन कार्ड आदि मुहैया कराया जाता है जो उत्तर प्रदेश के ऊपर नही पूरे भारत पर खतरा साबित हो सकता है। हम सब मिलकर योगी आदित्यनाथ को जब तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नही बना देते तब तक उत्तर प्रदेश का जमीनी विकास सम्भव नही है। इस मौके पर पंकज विशाल, परमानन्द, विकल्प शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, निहित आदि मौजूद रहे।

