नई - नई तकनीकीयो से खेती को बनाए लाभकारी
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_192.html
खुटहन ( जौनपुर ) स्थानीय विकास खण्ड सभागार मे गुरुवार को कृषि विभाग
द्वारा विकास खण्ड स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे
कृषि विशेषज्ञो द्वारा खरीफ फसलों की उन्नति शील खेती की नवीनतम तकनीकीयो
से किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें जागरूक किया गया।
गोष्ठी मे किसानों को सम्बोधित करते हुए तकनीकी सहायक कृषि रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीको के प्रयोग से किसान कम लागत मे वेहतर उत्पादन कर खेती को लाभकारी बना सकते है। उन्होंने कृषि विविधीकरण , प्रधानमन्त्री फसल वीमा , किसान क्रेडिट कार्ड , सिंचाई प्रवन्धन तथा आई0पी0एम0 तकनीक से किसानों को जागरूक किया। डिप्टी पी0 डी0 आत्मा देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मृदा परीक्षण के आधार पर सन्तुलित मात्रा मे उर्वरको के प्रयोग के लिए प्ररित किया। यू0बी0आई0 के शाखा प्रवन्धक मदन लाल ने बित्तीय प्रवन्धन की जानकारी दिए। एस0डी0ओ0 विनोद कुमार यादव ने किसान पंजीयन व जैविक फसल सुरक्षा के प्रबंधन का सुझाव दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ठाकुर प्रसाद तथा कुशल संचालन कृषि विशेषज्ञ रमेश यादव ने किया। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह , लाल प्रताप सिंह , राम बचन यादव , सुग्रीव यादव , उषा देवी , शान्ती देवी , राकेश मिश्र , मैतू राम , अरुण तिवारी सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे। अन्त मे सहायक विकास अधिकारी कृषि राधेश्याम यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार ब्यक्त किया।