भदोही : पुलिस उपनिरीक्षक फ़रमान कावरियो की सुरक्षा और यातायात हो बेहतर प्रबंध
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_654.html
भदोही । जिले से पूरे सावन माह
तक राष्ट्रीय राजमार्ग से कावरियां भक्तों का रेला गुजरता है । शिव भक्त
प्रयाग से जल भर कर वाराणसी पहुँच बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं
। निर्विघ्न जलाभिषेक यात्रा सम्पन्न करने के लिए आज डीआईजी रतन कुमार
श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डां0 अरविन्द भूषण पाण्डेय द्वारा जी0टी0 रोड
का निरीक्षण किया गया । डीआईजी ने पुलिस अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि
इस दौरान कावरियो को किसी भी प्रकार कि दिक्कत नहीँ होनी चाहिए ।
बोले भक्तों की भीड़ गंगाजल लेकर जी0टी0 रोड से होकर गुजरती है इसका पूरा ख़याल रखा जाना चाहिए । कावरियो को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीँ होनी चाहिए । उप महांनिरीक्षक ने कहा कि यातायात व्यवस्था व कांवरियों का आवागमन प्रभावित नही होना चाहिए । यातायात पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए । पर्याप्त जवानों की ड्यूटी लगाई जाए और जी0टी रोड के पास पड़ने वाले गांवों के पुलिस के सहयोगी व्यक्तियों के नाम व मोबाइल नोट किए जाएं ।