दो अध्यापकों को मारी गोली

 जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव में प्राइमरी के दो अध्यापकों को पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है।  पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। बताते है कि जयरामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रवि गौतम की पत्नी मौजूदा समय में ग्राम प्रधान हैं। रवि वाराणसी में एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। वे इस समय घर आये थे। गांव के ही अपने 38 वर्षीय साथी अखिलेश गौतम के साथ रविवार को जौनपुर किसी काम से गए थे। अखिलेश भी प्राथमिक विद्यालय बनेवरा रामनगर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। जौनपुर से लौटते समय रविवार की रात्रि लगभग 11 बजे गांव के नहर पर पहुंचे थे कि पहले से ही घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने घेर कर तमंचे से रवि को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली रवि गौतम की पीठ व पेट को छीलते हुए अखिलेश के हाथ में जा लगी। गोली लगते ही दोनों वही पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को स्वास्थ केन्द्र पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को वाराणसी भेज दिया गया।

Related

news 8260553832958446032

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item