अचल हरीमूर्ति ने छात्राओं को योगाभ्यास सिखाकर बताया लाभ

 जौनपुर। छात्राओं में शिक्षण कार्य में रूचि पैदा करने व उनमें राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में लगभग एक हजार छात्राओं को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाति जैसे कई योगों को सिखाने के साथ योग से होने लाभ के बारे में बताया गया। पतंजलि योग समिति के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन प्रान्तीय प्रभारी अचल हरीमूर्ति व प्रशिक्षक शैलेष चतुर्वेदी ने छात्राओं को योग के क्रियात्मक अभ्यासों को कराया। प्रशिक्षण के दौरान अचल हरिमूर्ति ने कहा कि जिस तरह से स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन व मस्तिष्क निवास करता है, उसी तरह राष्ट्र के विकास में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ युवा के योगदान के लिये युवाओं में नियमित योग की आदत डालना जरूरी है। इस दौरान जहां प्रधानाचार्य शरद सिंह ने छात्राओं से नियमित योग करने की अपील किया, वहीं प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डा. जोखन सिंह ने योग प्रशिक्षक श्री हरिमूर्ति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामचन्द्र सिंह, सुशील सिंह, श्रवण यादव, कविता सिंह, प्रतिभा सिंह, साधना यादव, श्रवण यादव, संतोष उपाध्याय, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, राजकुमार जायसवाल, भग्गल राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Related

news 344559340345107168

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item