हिन्दू सम्मेलन के लिये योगी आदित्यनाथ से मिला विहिप जौनपुर का दल

  जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद जनपद शाखा की 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल रविवार को गोरखपुर के सांसद एवं गोरखनाथ शक्तिपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात करके श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विहिप स्थापना दिवस पर जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया। मालूम हो कि विहिप की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन वर्ष 1964 में हुआ था। स्थापना दिवस के 52वें वर्ष में प्रवेश पर विश्व हिन्दू परिषद पूरे देश में कार्यक्रम करा रहा है। इसी क्रम में विहिप जौनपुर के संगठन मंत्री मनोज मिश्र के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने योगी आदित्यनाथ से भेंट किया जिस पर उन्होंने जनपद के कार्यक्रम की जल्द ही मंजूरी देने की बात कही। प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख रूप से डा. राकेश चन्द्र दूबे, दिनेश सिंह, सन्तोष सेठ, लाल प्रकाश पाल, राजकुमार बिन्द, अनिरुद्ध मौर्य शामिल रहे।

Related

news 1944262661855211804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item