एसपी रोहन पी. कनय को पुनः तैनात किया जायः अख्तर अली
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_743.html
जौनपुर। राजमिस्त्री, मजदूर, आटो, रिक्शा चालक श्रमिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख्तर अली ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्मम से बताया कि जनपद का यह दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है कि यहां के तेज-तर्रार पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय जैसे अधिकारी को दो माह मंे ही हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक दुर्भाग्य यह है कि कर्मठ व अच्छे अधिकारियों के तबादले का यहां की जनता ने विरोध नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रोहन पी. कनय जैसे पुलिस अधिकारी की जनपद में पुनः तैनाती नहीं की गयी तो चिन्हित स्थानों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की नीति, रीति, बदलाववादी का भण्डाफोड़ किया जायेगा। इतना ही नहीं, आवश्यकता पड़ी तो जनता के हित को देखते हुये क्रमिक अनशन के लिये भी समिति बाध्य होगी।

