शराब बनाने में तीन गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_236.html
जौनपुर। खेतासराय थाने की पुलिस ने सोमवार को छापा मार शराब बनाने का भांडा फोड़ कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यच्छ वीरेंद्र सोनकर ने सोंगर गाँव के एक भट्ठे पर छापामारी किया । जहां शराब बनाने की भट्ठी व उपकरण मिला पुलिस ने यहां पर चल रही आधा दर्जन से अधिक भट्ठी को पुलिस ने तोड़ दिया वहीं सौ लीटर लहन को जमीन पर गिरवा दिया । इसके अलावां तीन बड़े गढ्ढे में शराब बनाने के लिए सड़ाये जा रहे महुआ आदि को नष्ट करवा दिया । इस अवैध कार्य में लिप्त मुस्तफाबाद गाँव निवासी हरेन्द्र ,रियाज निवासी सोंगर के पास से 15-15 लीटर कच्ची शराब पाया गया । दिनेश निवासी गुरदौली के पास 35 शीशी शराब पायी गयी जिन्हें गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
