25 हजार लूट का सूराग नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/07/25_19.html
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज के पास बदमाशों द्वारा पेट्रोलपंप के मैनेजर को असलहे से धमका कर 25हजार लूट का पुलिस दूसरे दिन मंगलवार को नहीं लगा सकी। ज्ञात हो कि बक्शा के सोनान्दन पेट्रोलपंप के मैनेजर अशोक कुमार सोमवार को बाइक से जौनपुर जा रहे थे। शिवगुलामगंज में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरअैक कर रोक लिया और उनके पास से25 हजार रूपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल और बाइक लेकर जौनपुर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरेबन्दी किया लेकिन लुटरों का सूराग नहीं लगा। दो घण्टे बाद बाइक 6 किलोमीटर दूर कुल्हनामऊ के पास लावारिश मिली।

