
जौनपुर। सावन का महीना शुरू हो गया है। जिले की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। अधिकतर सड़कें जर्जर और गढ्ढों में तब्दील हो गयी है। कांवरियां आने जाने लगे है और सावन के सोमवार को शिवमन्दिरों में जलाभिषेक के लिए महिलायें और अन्य लोग जायेगे लेकिन सड़कों की दशा प्रशासन की लापरवही के कारण सुधारी गयी। इससे भारी दिक्कत पैदा होगी। जौनपुर इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर, शाहगंज आदि की सड़के जानलेवा बन गयी है। बारिश के बाद सड़कों के गढ्ढों में पानी भरा रहता है जो दुर्घटना का कारण बन रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था पहले से ध्वस्त है। त्योहार के पहले प्रशासन कई बैठके कर हिदायत देता है लेकिन सड़कों को सुधारने की पहल नहीं की गयी। लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन सड़कों के दुरूस्तीकरण में लापरवाही बरत रहा है। पहले कभी ऐसी हालत नहीं थी। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री और सपा के सात विधायक न तो बिजली की व्यवस्था ठीक करा पा रहे है और सड़कों की। आयोजनों में यही नेता यह कहते हुए गर्व महसूस करते है सपा सभी वर्गो के लिए काम कर रही है तमाम कल्याणकारी योजनायें चला रही है लेकिन धरातल पर लूट खसोट और मनमानी, कमीशन खोरी और चोरी का नजारा है। लोक निर्माण विभाग जिसे सड़कों को ठीक करने का जिम्मा है कई तरह के खेल कर सरकारी धन का बन्दरबांट कर रहा है।