दो घरों से चार लाख का माल उड़ाया

   जौनपुर। जिले के जलालपुर और खेतासराय थाना क्षेत्र में चोरों ने चार लाख का माल कर दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर गांव में बुधवार की रात्रि में चोरों ने मकान में सेंध लगाकर  50 हजार नगदी सहित तीन लाख मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । संचम बिंद निवासी के घर 12 जुलाई को लड़के की शादी थी तथा 13 जुलाई को बारात वापस लौटी थी। शादी में सम्मिलित होने के लिए उनकी बहने तथा लड़कियां भी आई हुई थी । शादी में रात भर जागने के कारण लोग घर के बाहर सो गये। चोरों ने मकान के पीछे से सेध लगाकर घर में रखा करीब 50 हजार नगदी सहित तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । गुरूवार को सुबह जब घर की महिलायें जागी तो घर के अंदर बिखरा सामान तथा नकब लगा देख उनके होश उड़ गये। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने पहुंच कर डाग स्क्वायड टीम को बुलाया। खोजी कुत्ता बादल पड़ोस में ही स्थित एक विद्युत पंपिंग सेट पर जाकर एक व्यक्ति के पास बैठ गया। उसी के आधार पर पुलिस ने पड़ोस के पिता और उसके पुत्र को हिरासत में ले कर पराउगंज पुलिस चैकी ले आई । मौके पर पहुंचे सीओ केराकत उमाशंकर सिंह ने बताया कि पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है पूछताछ के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा। विवाह में शामिल होने आई लड़कियों में शकुंतला संगीता मनतोरा धनसिरा नेहा और बहु पूजा का जेवरात और नगदी बाक्स तथा अटैची में रखा था । चोरी की घटना की जानकारी होने पर घर की महिलाएं रोने लगी तथा सिर पर हाथ रख कर बैठ गयी। चोर अटैची में रखा राहुल का सार्टिफिकेट भी उठा ले गये घटना की तहरीर विनोद पुत्र संचम ने पुलिस को देते हुए 50 हजार नगदी और तीन लाख के जेवरात चोरी होने की बात कही है। इसी प्रकार खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां ग्राम निवासी नुरुल होदा का एक मकान ग्राम में है जबकि दूसरा ग्राम के बाहर है उक्त दोनों मकान में घर के सदस्य रहते हैं । बुधवार की रात कुछ सदस्य रिश्तेदारी चले गए ऐसे में पाही वाले में ताला बंद था चोरों ने मौका देखकर दरवाजा चाडकर व ताला काट कर यहाँ रखा अस्सी हजार नगद जो भैस का बेंच रखा था तथा इन्वर्टर, सिलेंडर पर हाथ साफ़ कर दिया ।

Related

news 330576896824731414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item