46 एसपी समेत दर्जनो पुलिस अफसरो को चुना लगाने वाला फ्राड गिरफ्तार

जौनपुर .पुलिस ने आज एक ऐसे फ्राड को गिरफ्तार किया है जो उत्तर प्रदेश के एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरो को मुखवीरी करने के नाम पैसा वसूलता था। वह बड़े असलहा तस्करो इनामी आपराधियों का फर्जी सूचना देने के नाम पर अपने दोस्त के एकाउन्ट में पैसा मंगाता था। पैसा एकाउन्ट में आते ही एटीएम से निकाल लेता था जब उसे पैसा देने वाले वाला पुलिस अधिकारी फोन करता था वह फोन नही उठाता था।
जौनपुर पुलिस के चंगुल मंे फसा यह शख्स पीलीभीत जिले का निवासी मो0 सईद है । सईद अभी चार माह पहले एक हत्या के प्रयास के  आरोप में 12 वर्ष बाद पंजाब की एक जेल से रिहा हुआ था। जेल से निकलने के बाद यह अपना रोजी रोटी चलाने के लिए पुलिस अफसरो को चुना लगाने लगा। इसने जिले में तैनात एसपी अपर पुलिस अधीक्षक सीओ और थानेदारो के सीयूजी नम्बर पर डायल करके बताता था कि आप इलाके में कुछ बदमाश 12 रिवाल्वर और भारी मात्रा में स्मैक लेकर बेचने के लिए जाने वाले है। इसकी पक्की खबर तब दुंगा जब आप मेरे खाते में सात हजार रूपये भेजेगें। इतना बड़ी कामयाबी हासिल करने के लिए पुलिस अफसर पैसा उसके एकाउन्ट में पैसा ट्रांसफर कर देते थे। पैसा मिलने के बाद वह अफसरो का मोबाईल फोन नही उठाता था। ऐसा ही कारनामा यह इसने जौनपुर के एसपी रोहन पी कनय के साथ किया। एसपी ने इसके एकाउन्ट में पैसा डाल दिया। लेकिन हर एसपी की तरह फोन उठाना बंद कर दिया। एसपी ने इस मामले के खुलासे के लिए एक टीम गठित कर दिया। इस टीम ने कड़ी मसक्कत बाद चंदवक थाना क्षेत्र चंदवक बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस फ्राड के पास से पांच किलो गांजा दो एटीएम और एक मोबाईल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि यह अब तक यूपी के 46 एसपी दो दर्जन अपर पुलिस अधीक्षक तीन दर्जन सीओ और 80 थानाध्यक्षो को चुना लगा चुका है।



Related

news 6381393227512656150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item