शाहगंज के चेयर मैन एक महिला की हत्या के अरोप में गिरफ्तार, हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_276.html
जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका के चेयर मैन को पुलिस ने एक महिला की हत्या का षड़यंत्र करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। चेयर मैन की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूरे शाहगंज में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व मालती नामक एक महिला की पट्टीदारो ने शाहगंज कस्बे के ठकठौलिया मोहल्ले में धारदार हथियार से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के पुत्र ने पट्टीदारो के साथ साथ नगर पालिका अध्यक्ष शाहगंज जितेन्द्र सिंह को इस हत्या का षड़यंत्र करने का आरोपी इस लिहाज बना दिया था कि हत्या अरोपी इनकी दुकान पर पल्लेदार थे। आज देर शाम पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।