अमित शाह को घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज ,कई घायल ,विधायक नदीम जावेद समेत कई गिरफ्तार

जौनपुर। सदर विधायक नदीम जावेद के नेतृत्व में अमित शाह के कार्यक्रम में उन्हे घेरने जा रहे जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर आज पुलिस ने जमकर लाठियां तोड़ी। इस घटना में दर्जन से कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस ने विधायक सहित दर्जनो कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया था। अमित शाह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी को रिहा कर दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक नदीम जावेद के आवास सुक्खीपुर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम स्थल टीडी कालेज के लिए कूच किया। इनका मकसद था कि लोकसभा चुनाव में किये गये वादो को क्यो पूरा नही किया। उसी जवाब मांगने के लिए निकले थे। कांग्रेसियों का जत्था जैसे ही कोतवाली चौराहा पहुंचा तो पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया जिसके कारण दोनो तरफ से धक्का मुक्की होने लगी। इसी बीच पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दिया। लाठी चार्ज होने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस विधायक नदीम जावेद ,युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान समेत दर्जना कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। अमित शाह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

Related

politics 7555414677953747580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item