गेटमैन से मारपीट, तीन नामजद

जौनपुर । जिले के बक्सा क्षेत्र में कल देर रात रेलवे फाटक न खोलने पर मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों ने गेट मैन के साथ मारपीट की । इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के लखमीपुर गाँव के पास रेल लाइन के गेट न0 16 को ट्रेन आने के पहले गेट मैन जयराम ने बंद कर दिया था । उस समय दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और गेट खोलने की जिद करने लगे । गेट मैन जयराम ने कहा कि ट्रेन के गुजरने के बाद गेट खुलेगा । इसी बात पर उन लोगों ने गेटमैन के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया ।

Related

news 4171762855471742137

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item